Tuesday 25 June 2019

माँ कामाख्या धाम के कपाट आज तीन दिन बाद खोले गए

फिरोजाबाद के जसराना में माँ कामाख्या धाम के 22 जून से बंद पट आज मंगलवार की सुबह 6 बजे पूरी विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। सुबह से ही भक्तो का जन सैलाब उमड़ा हुआ है।

पूरे देश में माँ कामाख्या देवी के 2 ही मंदिर हैं एक यहाँ (जसराना) तथा दूसरा गुवाहटी (आसाम) में स्थित है। एटा रोड पर स्थित जसराना में माँ कामाख्या देवी के पट आज मंगलवार को भक्तो के लिये फिर से खोल दिये गये हैं। सुबह 4 बजे मंगल आरती के साथ ही 6 बजे विधि विधान के साथ ये पट आम भक्तों के दर्शनों के लिये खोल दिये गये हैं।

पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी की देख रेख में रात्री 3 बजे से ही भक्त माँ के दर्शनों के लिये कतारो मे खडे हो गये थे। सुबह तक यह कतारें काफी लम्बी हो गई थी। महिलाओं व पुरूषो के दर्शनो के लिये अलग-अलग कतारे लगी हुई थी। सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं व युवतियों की देखी गयी। पुलिस के उच्चाधिकारी भी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। वहीं किसी भक्त को परेशानी ना हो, इसके इतंजाम मन्दिर प्रसासन ने पहले से ही कर लिये हैं। माँ कामाख्या धाम में प्रतिबर्ष अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के पट बंद रहते हैं। इन तीन दिनों तक मंदिर में भजनों का दौर चलता रहता है। इन तीन दिनों तक मां को आम औरतों की तरह रजस्वला होती है। जिसके कारण मां के दर्शन लोगों के लिए प्रतिबंधित रहते है।

No comments:

Post a Comment