Wednesday 29 May 2019

चारधामों की यात्रा में हो रही तीर्थयात्रियों को परेशानी

चारों धामों की यात्रा के शुरू होने के साथ साथ कई प्रकार की मुश्किलों का सामना भी तीर्थयात्रियों को करना पड़ता है. अब तक तीन सप्ताह में सवा तीन लाख यात्री दोनों धामों की दर्शन यात्रा करने पहुँच चुके हैं। गंगोत्री धाम में गंगनानी ,डाबरानी , सुखी टॉप के सात बेन्डों पर सुबह से ही जाम लगने से ही आने जाने वाले यात्रिओं को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध न होने से यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला रहा है।

यात्रिओं का कहना है की यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को जगह-जगह राजमार्ग के साथ ही पैदल मार्ग पर भी घण्टों जाम से जूझना पड़ रहा है। गंगोत्री धाम में गंगनानी ,डाबरानी , सुखी टॉप के सात बेन्डों पर सुबह से ही शाम तक जाम लगा रहता हैं। परेशान हो कर खुद ब खुद यात्री जाम खोलने में जुट जाते है, जगह जगह लग रहे जाम के कारण यात्रियों को धामों तक पहुंचने के लिए काफी समय लग रहा हैं। तीर्थयात्रियों में बदहाल यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर खासा आक्रोश हैं।

उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान के अनुसार चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री, गंगोत्री, धाम की यात्रा अपने तय शेड्यूल के अनुसार करनी पड़ती हैं। लेकिन यमुनोत्री व गंगोत्री यात्रा मार्ग पर जगह—जगह लग रहे जाम के कारण कई तीर्थयात्री तय समय के अनुसार अपने निश्चित रात्रि विश्राम वाले स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तीर्थंयात्रियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोशित नजर आए।

No comments:

Post a Comment