Friday 17 May 2019

प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा - नरेंद मोदी देश के सबसे बड़े अभिनेता

पूर्वांचल के सियासी दौर में चुनावी जंग तेज हो चुकी है , चुनाव के इस आखिरी दौर में प्रियंका गाँधी ने शुक्रवार को जनसभा के संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। प्रियंका गांधी ने कहा, अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते।



केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी का मकसद सत्ता हासिल करना है। मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। जनता के संबोधन के दौरान अजान हुई तो प्रियंका गांधी ने अपना भाषण रोक दिया।
a
प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री देश के किसानों, मजदूरों और नौजवानों को अपने पांच साल के विकास कार्यो का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में एक ऐसी सरकार है, जो हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करती जा रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी के दावे सभी खोखले हैं। किसानों को उनके फसल का दाम नहीं मिला, नौजवानों को नौकरी का वादा करने वालों ने रोजगार नहीं दिया।


प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में 5 करोड़ रोजगार कम हुए हैं। पिछले 5 सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला,15 लाख रोजगार बीजेपी का चुनावी जुमला है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों का भविष्य चमकेगा। पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं, किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में 12 हजार किसानों ने खुदकशी की है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। किसानों, गरीबों और युवाओं का भविष्य सुधरेगा।

No comments:

Post a Comment