Friday 24 May 2019

बीजेपी के शानदार प्रदर्शन से कांग्रेस के 9 मुख्यमंत्री आउट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी संग्राम की इस जंग में कई कांग्रेसी मुख्यमंत्री जंग का शिकार हो चुके है या फिर हार की कगार पर हैं. सत्रहवीं लोकसभा का रिजल्ट क्या आया कांग्रेस ने तो घुटने ही टेक दिए.
गुरुवार को आये लोकसभा के परणामों में कांग्रेस के 9 मुख्यमंत्रीयों को हार का सामना करना पड़ा है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत को नैनीताल-उधमसिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने तीन लाख उन्तालिस हजार 96 मतों के भारी मतों से शिकस्त दी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह को भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से साढ़े तीन लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी है।

हरियाणा के सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा पर भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक ने एक लाख 64 हजार 864 मतों की निर्णायक लीड ली हुई है। श्री कौशिक को 587664 और श्री हुड्डा को 422800 वोट मिले हैं।
महाराष्ट्र के नांदेड में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के अशोक शंकरराव चौहान भाजपा के प्रतापराव गोविंदराव चिखलिकर से 37070 वोटों से पीछे हैं। श्री चिखलिकर को 374355 और श्री चव्हाण को 337285 वोट मिले हैं।
कर्नाटक के चिकबल्लापुर से पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली भाजपा के बी. एन. बाच्छे गौड़ा से एक लाख 82 हजार 110 मतों के भारी अंतर से पीछे हैं। श्री गौड़ा को सात लाख 45 हजार 912 और श्री मोइली को पांच लाख 63 हजार 802 मत मिले हैं।

मेघालय के तुरा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अगाथा संगमा से 37 हजार सोलह मतों से पीछे हैं। श्री संगमा को एक लाख 80 हजार 190 और एनपीपी प्रत्याशी को दो लाख 17 हजार 206 मत मिले हैं।

दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित से उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तीन लाख 66 हजार 102 मतों के बड़े अंतर से आगे हैं।

महाराष्ट्र के शोलापुर में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे भाजपा के शिवाचार्य महास्वामी से एक लाख 56 हजार 261 मतों के अंतर से पीछे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नाबाम तुकी अरुणाचल पश्चिम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक 21 हजार 914 मतों की निर्णायक लीड ली हुई है।

इंडिया वौइस् उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । इंडिया वौइस् न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। इंडिया वौइस् न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।


No comments:

Post a Comment