Friday 17 May 2019

मायावती ने कहा - नोटबंदी से न नक्सलवाद बंद हुआ और न आतंकवाद

मीरजापुर में सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और राबटर्सगंज से भाईलाल कोल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि- कांग्रेस देश की सत्ता में लंबे समय से रही है। देश और राज्यों में कांग्रेस की वजह से फिर उसे केंद्र व राज्यों की सत्ता से दूर रहना पड़ा है। आजादी के बाद लंबे अरसे तक कांग्रेस बहुमत में रही मगर देश का सही दिशा में विकास नहीं हो सका। कानून का भी लाभ दलितों और पिछडों को नहीं मिल सका। डा. आंबेडकर ने कहा था कि सही मायनों में कानून का फायदा लेना है तो केंद्र में सत्ता की चाबी अपने हाथ में लेना होगा। इसके बाद बसपा का गठन हुआ और फिर सपा का गठन हुआ है। आज भाजपा जो कर रही है उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। भाजपा भी केंद्र में आरएसएस वादी सांप्रदायिक व पूंजीवादी पार्टी सत्ता से दूर चली जाएगी।

मीरजापुर में सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और राबटर्सगंज से भाईलाल कोल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि- देश ने पांच साल दिल्ली और दो साल यूपी का देखा है। लोगों ने तकलीफ और परेशानी झेली है। आप इसी दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब मौका आएगा। माताएं-बहनें बैठी हैं इनको पेंशन मिलती थी सरकार ने छीन ली। सरकार ने देश को धोखा दिया है। व्यापारी हों या छोटे कारोबारी, नोटबंदी के बाद पैसा जमा दिया अब पुराना पैसा किसी के पास नहीं। नोटबंदी के बहाने धोखा दिया। नोटबंदी से कहा आतंकवाद और नक्सलवाद बंद होगा मगर नहीं हुआ। भाजपा एक जवान से घबरा गई। चुनाव लडने नहीं दिया। सरकार जवाब नहीं देना चाह रही। उनके लिए बुलेट प्रूफ जैकेट चाहिए बुलेट ट्रेन नहीं।

No comments:

Post a Comment