Sunday 2 June 2019

दुल्हन की विदाई के वक़्त दूल्हा फरार

बाप ने बड़ी मुश्किलों से पाई पाई जोड़ कर अपनी बिटिया को उसके प्रेमी के साथ शादी के लिए रजामंदी की थी. लेकिन लाल जोड़े में सजी दुल्हन बाबुल के घर से अपने पिया के घर न जा सकी. लाल जोड़े में सजी दुल्हन बाबुल के घर से विदा होकर दूल्हे के साथ जाने की तैयारी कर ही रही थी तभी उसे सुचना मिली की उसका दूल्हा फरार हो गया है दुल्हन ने दूल्हे को मोबाइल पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिंन मोबाइल बंद मिला और धीरे धीरे करके दूल्हे के परिजन भी गायब होने लगे और अपने सजना के घर जाने के सपने देखने वाली दुल्हन अपने बाबुल के घर ही बैठी रह गयी। जिसके साथ जीने मरने की कस्मे खाई उसने ही लड़की की गरीबी देखने के बाद शादी के मंडप स ही फरार हो गया।

मामला हापुड़ का है जहॉ कोतवाली क्षेत्र के लज्जापुरी की रहने वाली लड़की का आशीष नाम के युवक से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी दौरान दोनों में आपसी संबंध भी बने। दोनों ने साथ जीने मरने की कस्मे भी खाई आरोप है की आपसी संबंध बनाने के बाद लड़के ने दूरिया बनाना शरू कर दिया। जिसके बाद लड़की ने लड़के पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद लड़का शादी के लिए राज़ी हो गया। दोनों की परिजनों की सहमति से 31 मई 2019 को शादी तय हो गयी। दूल्हा आशीष अपने परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया और पुरे रीती रिवाज के साथ दूल्हे और दुल्हन के एक दूसरे को वर-माला डाली। लेकिन इससे आगे की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दूल्हा संदिग्ध परिस्तिथियों में गायब हो गया। जिसके बाद लड़के के परिजन भी धीरे-धीरे चले गए और दूल्हा व उसके परिजन वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है की लड़की के गरीब होने के कारण दूल्हा गायब हो गया है जिसके बाद दुल्हन व उसकी माँ ने पुलिस से न्याय ही गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद बताया जा रहा है की दूल्हा शादी से संदिग्ध परिस्तिथियों में फरार हो गया था।

No comments:

Post a Comment