Friday 7 June 2019

गाय के बाद अब घोड़ो की हो रही मौज

गर्मी के भीषण मौसम में निजात दिलाने क लिए पुलिस वालो ने कमर कस ली है। कुलरों और पंखो की तादाद में इजाफा करके इन्होंने कई घोड़ो को निजात दिलाने में मदद की है। अब घोड़ो की शानो शौकत और गायों का राज ही पुरे उत्तर प्रदेश पर छाया हुआ है।

प्रयागराज में पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान है ,इसके लिए पुलिस लाइन में इस गर्मी में अस्तबल में घोड़ो के लिए ठंडी हवा का इंतज़ाम किया गया है ,अस्तबल में घोड़ो के लिए कूलर लगाए गए है। जिससे गर्मी से इन घोड़ो को थोड़ी रहत मिल सके। पुलिस लाइन में 26 घोड़ो के लिए 6 कूलर और पंखे लगाए गए है, अब इस गर्मी से इन घोड़ो को राहत ज़रूर मिलेगी। योगीराज में यूपी में गाय के बाद अब शायद घोड़ों के भी अच्छे दिन आ गए हैं। प्रयागराज की पुलिस लाइन में इन घोड़ों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए अब कूलर के इंतजाम किये गए हैं।

प्रयागराज एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया की इस पुलिस लाइंस के अस्तबल में घोड़ों के लिए 6 कूलर और तीस के आसपास पंखे लगाए गए हैं। यूपी के थाने और चौकियों में भले ही कूलर- पंखों के पुख्ता इंतजाम न हों, लेकिन प्रयागराज पुलिस लाइंस के घोड़े इस गर्मी में भी चैन की नींद सो रहे हैं। पुलिस लाइंस के अस्तबल में इन दिनों पचीस घोड़े हैं। घोड़े ज़्यादातर वक्त पुलिस लाइंस में ही रहते हैं। सैंतालीस और अड़तालीस डिग्री तक पहुंच जाने वाले तापमान में घोड़ों को गर्मी न लगे, इसके लिए अस्तबल में पहले तीस पंखे लगाए गए और अब वहां छै कूलर भी लगा दिए गए हैं। गाय के बाद अब यूपी के योगीराज में अब घोड़ों के भी अच्छे दिन आने लगे हैं। वैसे प्रयागराज में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, ऐसे में घोड़ों को भी गर्मी लगना स्वाभाविक है।

No comments:

Post a Comment