Wednesday 5 June 2019

मसूरी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मसूरी के संत निरंकारी चैरिटेबल संस्था, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। वहीँ पर्यावरण को हो रहे नुकसान ओर उसके दुष्परिणाम के बारे में भी जानकारीयों से अवगत कराया। वहीँ दूसरी और संत निरंकारी मिशन से जुडे हजारों लोगो ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रो में जाकर साफ सफाई की व स्वच्छता के बारे में लोगो को जागरूक करते हैं। संत निरंकारी मिशन की सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज जी द्वारा मसूरी गढवाल मंडल विकास निगम के प्रागण में पौधा रोपण किया गया। पर्यावरण दिवस के मौके संत निंरकारी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहाँ संत निरंकारी मिशन के सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज जी ने सभा में उपस्थित लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया वहीँ प्लास्टीक बैग का प्रयोग ना करने का आहवाहन किया। वहीँ छात्र-छात्राओं ने कविताओं, गीत और नुक्कड नाटकों के माध्यम से भी लोगो को पर्यावरण को हो रहे नुकसान और उससे बचपने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन की कार्यकारी जोनल इन्चार्ज मसूरी हरभजन सिंह ने कहा कि मसूरी को पर्वतो की रानी कहा जाता है तथा फाउडेशन ने सदैव ना केवल इस शहर को सुन्दर बनाने में योगदान किया है। बल्कि अन्य समाज कल्याण के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भाग लेता रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पूरे वर्श स्वास्थ्य गतिविधियों में ही नही बल्कि मसूरी में यातायात संचालन में भी अपना अहम योगदान करता है। उन्होंने कहा कि मसूरी सैदव बाबा हरदेव सिंह जी महाराज सद्गुरू माता सविन्द्र हरदेव के लिए अत्यंत प्रिय रहे हैं और वही स्नेह आज सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

मसूरी एसडीएम गोपाल राम विनवाल, मसूरी विधायक गणेश जोषी और आईटीबीपी के अधिकारी कृपा शंकर ने कहा की पर्यावरण संतुलन बनाये रखना आज की आवश्यकता है और ग्लोबल वार्मिग मानव जाति के लिए एक खतरा बनती जा रही है। उन्होने देशवासियों का आह्वान करते हुये कहा कि वे आगे आयें और कम से कम अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई रखें तथा वृक्षारोपण करें। उन्होने कहा की देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ये भी गुजारिश की पर्यावरण को संतुलन बनाये जाने को लेकर अपने घरो और आसपास के क्षेत्र में पौधा रोपण करे।

No comments:

Post a Comment