Tuesday 11 June 2019

महिलाओं ने प्रशासन को जगाने के लिए दिया धरना

भ्रष्ट्राचार व महिलाओं से अभद्रता के मामले में चार दिन तक जंगल मे सत्याग्रह करने के बाद भी जब प्रशासन नहीं जागा तो महिलाएं प्रशासन को नींद से जगाने के लिए आज जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची। यहाँ महिलाओं ने डीएम ऑफिस में बैठ कर घंटो नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

महिला अभद्रता व भ्रष्ट्राचार पर जिस तरह का ढुलमुल रवैया अपनाया जाता है उसकी एक बानगी बाँदा में देखने को मिली है। मामला नरैनी तहसील के नीबी गांव का है। जहाँ चेक डैम निर्माण में धांधली व ठेकेदार के गुंडों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने के बाद महिलाएं कार्यवाही की मांग को लेकर जंगल मे ही पिछले चार दिन से सत्याग्रह कर रहीं थी। लेकिन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए आज आक्रोशित महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुँच गयी और घंटो नारेबाजी कर प्रदर्शन करती रही। पर ज्ञापन लेने के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं महिलाओं पर अभद्रता के मामले पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने महिलाओं से मुलाकात कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment