Sunday 17 February 2019

उबर कैब में सफ़र करना पड़ा भारी

 
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में, 9 फरवरी की रात को उबर कैब के ड्राइवर ने एक लड़की के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। उन दोनों ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब लड़की ने कहीं जाने के लिए एक कैब बुक की। कैब बुक करने के बाद 2 मिनट में कैब पिक अप लोकेशन पर आ गयी और लड़की उस कैब में बैठ गयी। थोड़ी देर बाद लड़की को एहसास हुआ की ये कैब कोई अलग रस्ते से चल रही हैं | उसने पूछा लेकिन कैब चालक उसे जबरन ठिकाने पर न ले जाकर सुनसान जगह ले गया और इस संगीन घटना को अंजाम दिया।
 
दोनों आरोपीयों का नाम आरव और जोगिंदर हैं। दरअसल 9 फरवरी को थाना बिसरख में एक 21 साल की युवती ने इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके साथ इन दोनों ने रेप किया है। महिला ने अपनी शिकायत में लिखा था कि उसने ऊबर कैब बुक कि जिसमें वो बैठी। पर दोनों आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही उसके पास से 1 हजार रुपए लूटकर, घटना स्थल पर किसी व्यक्ति को वो पेसे भी दिए साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में मौजूद मारुति सुजुकी सिलेरियो कैब बरामद कर ली है इसी के साथ इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
वहीं इस मामले में ऊबर कंपनी के मालिक ने कहा कि जो कुछ भी हैं बहुत गलत और दुःख की बात हैं। इस मामले में ऊबर ने एक बयान जारी कर कहा, "जो घटना सामने आई है बेहद निंदनीय है...किसी को भी ऐसे हादसे ना गुजरना पड़े, हमलोग स्थानीय अधिकारियों से मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि उन्हें जांच में मदद मिल सके। इसमें हम हर संभव सहायता दे रहे हैं"।

No comments:

Post a Comment