Friday 12 April 2019

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कांग्रेस कार्यालय में की बैठक



पूर्व क्रिकेटर व धनबाद लोकसभा छेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद का रांची से बोकारो पहुचनें पर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। पेटरवार, जैनामोड़, बालीडीह, सिवनडीह औऱ फिर नया मोड़ में कांग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने अपने प्रत्याशी का फूल माला के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत में कांग्रेस नेता इतने लीन हो गये की वे उन्हें छोड़ना ही नहीं चाहते थे। जिस कारण नया मोड़ पर कुछ वक़्त के लिए जाम की स्तिथि बनी रही। कीर्ति आजाद ने कांग्रेस नेता के साथ पहले बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद सेक्टर 4 स्तिथ पार्टी कार्यालय के साथ बैठक की।


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए धनबाद लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने कहा कि उनकी जीत तय है औऱ जो भाजपा के लोग कह रहे है कि उसका जवाब जनता देगी। साथ ही धनबाद के वर्तमान सासंद पी एन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वे 75 साल से उपर के हो गए है उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की भाषा को सलाम करता हुं और उनकी बातो पर ज्यादा बोलना ठीक नहीं. कांग्रेस में अंदरुनी उठापठक को दरकिनार किया और कहा कि कांग्रेसियों में काफी खुशी है। उन्होने कहा कि सासंद ने क्षेत्र का विकास तो नहीं किया लेकिन बढ़िया पान चबाते है कहां से लाते है हमको भी बताए हम भी खाकर देखे ऐसी क्या बात है जो वो पान चबाते है। 23 मई को जनता बताएगी कि कौन सही और कौन गलत।

No comments:

Post a Comment