Friday 5 April 2019

आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने की उम्मीद

लोकसभा चुनाव 2019 की तयारी आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस के साथ गठबंधन करके शुरू कर सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों से और कांग्रेस तीन सीटों पर रहकर चुनावी बिगुल बजायगी। दोनों दलों का गठबंधन हरियाणा में ही होगा।

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार
पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस महाबल मिश्र या कीर्ति आजाद में किसी एक को टिकट दे सकती है। पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एके वालिया, नई दिल्ली से अजय माकन और चांदनी चौक से हारुन युसूफ के नाम की चर्चा है। कांग्रेस चांदनी चौक संसदीय सीट छोड़ सकती है।

आप के चुने हुए उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी सभी सातों सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। गठबंधन होने पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गुग्गन सिंह, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे, और चांदनी चौक से पंकज गुप्ता चुनाव लड़ेंगे वहीँ पूर्वी दिल्ली से आतिशी मर्लेना चुनाव लडेंगी

कीर्ति झा आजाद को झारखंड या दिल्ली की किसी सीट से भी चुनाव लड़ाने की तैयारी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य कीर्ति आजाद विधानसभा चुनाव 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में चुनाव जीत चुके हैं। पिछले महीने, आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उनके लिए यह घर वापसी जैसा था क्योंकि उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार से कांग्रेस के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री थे। कीर्ति आजाद बीजेपी के टिकट पर 1999, 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आजाद जरूर चुनाव लड़ेंगे, उनकी सीट का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment