Thursday 7 March 2019

बदमाशों का बढ़ता खौफ, फिर एक व्यापारी को लहूलुहान किया

नई दिल्ली: गोरखपुर में चार बदमाशों ने रंगदारी के लिए एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी है। बदमाशों ने व्यापारी से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी किन्तु उसके मना करने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात में शामिल 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने उसे सिर्फ धमकाने की बात कही, लेकिन हड़बड़ी में गोली लग गई।

गोरखपुर थाना छेत्र में एक व्यापारी दुर्गेश कसौधन की नींद तब उड़ गई जब उसे अनजान कॉल आने लगी और वह उससे 10 लाख रुपया की डिमांड करने लगे। बदमाश बार बार उसे कुख्यात आरोपी गुड्डू सिंह के नाम से धमका रहे थे | लेकिन व्यापारी दुर्गेश कसौधन ने रंगदारी देने से मना कर दिया। जिससे नाराज हो कर मास्टरमाइंड सूरज गौड़, अमित यादव, और अभीषेक साहनी इन सभी बदमाशों ने मिलकर शूटर शैलेन्द्र सिंह के जरिए गोली मारकर दुर्गेश कसौधन की हत्या की साजिश रची थी।

एसपी क्राइम के मुताबिक बेलघाट इलाके का बदमाश शैलेंद्र प्रताप सिंह भी हत्या में शामिल था। उसने ही गोली मारकर व्यापारी की हत्या की थी। हालांकि अभी पुलिस शूटर शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को बेलघाट थाना के रतनी ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि नौ जनवरी को व्यापारी को फोन कर उन्होंने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। उस समय उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। रंगदारी के लिए धमकी देने के बाद भी उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इसी वजह से उन्हें लगा कि व्यापारी को डराकर उससे रंगदारी वसूली जा सकती है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बदमाश की योजना व्यापारी को डराने के लिए गोली चलाने की थी, लेकिन हड़बड़ी में गोली लग गई।

No comments:

Post a Comment