Thursday 7 March 2019

दूल्हे ने सगाई में मिले शगुन को किया शहीदो के नाम

नई दिल्ली: शादी को लेकर अक्सर बरातियो के मन में यह ख्याल आता है की लड़के को सगुन में कितना मिला या क्या क्या मिला पर यह मामला कुछ अलग है, इस बार दुल्हे ने ससुराल वालो से शगुन तो लिया। लेकिन अपने लिए नहीं देश के हित के लिए।

रुड़की से सटे भगवानपुर के दुल्हे ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। देश के शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए उस दुल्हे ने अपनी सगाई में मिली हुई रकम जो की 31 हजार है उसको प्रधानमंत्री राहत कोष में समर्पित कर दी। दुल्हे की सगाई 22 फरवरी को हुई थी और पुलवामा अटैक 14 फरवरी को हुआ था | पुलवामा हमले के बाद भी कुछ और सैनिकों ने अपने प्राण देश पर न्योछावर कर दिए। जिसकी एवज में दुल्हे कुलदीप सैनी ने अपनी तरफ से मदद करने का ये रास्ता अपनाया।

रुड़की से सटे भगवानपुर अंतर्गत डाडा पट्टी के रहने वाले कुलदीप सैनी की 22 फरवरी को सगाई हुई थी। सगाई में शगुन के तौर पर उसे 31 हज़ार एक रुपया शगुन में मिला। दूल्हा कुलदीप ने 6 मार्च को उस 31 हज़ार की रकम को चेक के ज़रिए प्रशासन को सौंप दिआ और अपने पास मात्र एक रुपया रख लिया।

कुलदीप सैनी का कहना है कि शहीदो के परिवार की आर्थिक मदद के लिए मेने सगाई में मिले शगुन 31 हज़ार की रकम को प्रशासन को सौंप दिया, केवल एक रुपया अपने पास रखा है। शहीदो के परिवार की हम सबको ज़्यादा से ज़्यादा मदद करनी चाहिये।

कुलदीप सैनी की होनी वाली दुल्हन सोनिया को भी अपने पति पर गर्व है उसका कहना है कि देश के लिए उनकी और ससुराल वालों की अच्छी सोच है। कुलदीप के दोस्त भी उस पर गर्व महसूस कर रहे है।

No comments:

Post a Comment